गोवा जी-20 शिखर सम्मेलन : लक्षण दिखने पर प्रतिनिधियों की होगी कोविड-19 जांच

As Tech in Life
0

अगले सप्ताह जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए गोवा पहुंचने वाले प्रतिनिधियों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उनकी कोविड-19 जांच की जाएगी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) ने डाबोलिम के गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मोपा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जी-20 सम्मेलन के प्रतिनिधियों के लिए कोविड-19 की एंटीजन जांच शुरू करने का निर्णय लिया है.

जी-20 दुनिया के 20 प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का एक अंतर-सरकारी मंच है. भारत के पास इस समय जी-20 की अध्यक्षता है. गोवा में निर्धारित जी-20 की आठ बैठकों में से पहली बैठक 17-20 अप्रैल को होगी.

विशेष अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ केदार रायकर ने संवाददाताओं से कहा कि हालांकि कोविड-19 की जांच अनिवार्य नहीं है, यह जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आने वाले प्रतिनिधियों के लिए एहतियाती कदम के रूप में किया जाएगा.

डॉ केदार रायकर ने कहा, ‘‘ केवल लक्षणों वाले प्रतिनिधियों की जांच की जाएगी, क्योंकि अधिकारियों ने 'कोई लक्षण नहीं, कोई जांच नहीं' नीति अपनाई है.''

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,109 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,97,269 हो गई. पिछले 236 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 49,622 पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें:-

शराब नीति केस : मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर HC ने CBI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

"सिसोदिया की षड्यंत्र रचने में अहम भूमिका रही": ईडी ने AAP नेता की जमानत याचिका पर सुनवाई में किया दावा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jor0PMm
https://ift.tt/usXycVe April 15, 2023 at 02:25AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top