हरियाणा सरकार ने रविवार को तत्काल प्रभाव से 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर को वित्तीय आयुक्त, राजस्व और आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग में पदस्थापित किया गया है. उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूली शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग का प्रभार भी दिया गया है.
आदेश के अनुसार, सुधीर राजपाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), कृषि और किसान कल्याण और नागरिक उड्डयन विभाग में पदस्थापित किया गया है, जबकि सुमिता मिश्रा को एसीएस, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान और महिला एवं बाल विभाग में पदस्थापित किया गया है.
आदेश के अनुसार, अंकुर गुप्ता को एसीएस, पशुपालन और डेयरी और मत्स्य पालन विभाग में पदस्थापित किया गया है, जबकि अनुराग रस्तोगी को एसीएस, वित्त और योजना और लोक निर्माण (भवन और सड़कें) और वास्तुकला विभाग का प्रभार दिया गया है.
आदेश के अनुसार, आनंद मोहन शरण को एसीएस, उच्च शिक्षा विभाग, जबकि राजा शेखर वुंडरू को एसीएस, सभी के लिये आवास विभाग और विदेशी सहयोग विभाग में पदस्थापित किया गया है. वर्तमान में एसीएस, अभिलेखागार विभाग का प्रभार संभाल रहे अशोक खेमका को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा मुद्रण और स्टेशनरी विभाग का प्रभार दिया गया है.
ए. के. सिंह को एसीएस, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सलाहकार, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड और ऊर्जा विभाग में पदस्थापित किया गया है. आईएएस अधिकारियों के अलावा, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव का प्रभार संभाल रहे आईपीएस अधिकारी नवदीप सिंह विर्क को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खेल विभाग में प्रधान सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है.
आदेश में कहा गया है कि आईआरएस अधिकारी डी. एस. कल्याण को आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें-
- Atiq Murder: UP में धारा 144 कई इलाकों में इंटरनेट बंद, पुलिसकर्मियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं
- अतीक के एक हत्यारे को लगी गोली, पुलिस की क्या रही बड़ी चूक? प्रयागराज से सौरभ शुक्ला की ग्राउंड रिपोर्ट
from NDTV India - Latest https://ift.tt/lr9jIwq
https://ift.tt/NmkUajZ April 17, 2023 at 01:27AM