दिल्ली में कोरोना एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है. बीते 24 घंटे में 1017 नए मामले दर्ज किए गए हैं. लेकिन रविवार की तुलना में नए मामलों में गिरावट जरूर आई है. रविवार को दिल्ली में कोरोना के 1634 नए मामले आए थे जबकि इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 29.68 फीसदी दर्ज की गई थी. सोमवार को कोरोना के मामले जरूर कम हुए हैं लेकिन पॉजिटिविटी रेट 29.68 फीसदी से बढ़कर 32.25 फीसदी हो गई है. दिल्ली में पिछले साल 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी. उसके बाद सोमवार को ही यह 32 फीसदी के पार पहुंची है. दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है जबकि अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना के 325 मरीज भर्ती हैं.
दिल्ली में पॉजिटिविटी ने बढ़ाई टेंशन
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,24,244 हो गई और चार मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26,567 हो गई है. दिल्ली में रविवार को बीते 24 घंटे में 1634 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले यहां पर 1396 नए मामले सामने आए थे. इसके साथ ही आज कोविड के कारण तीन मरीजों की मौत भी हो गई. हालांकि इसमें से एक मरीज की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना नहीं है, जबकि एक अन्य की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है.
गौरतलब है कि बीते शनिवार को राजधानी में कोरोना के 1396 नए मामले सामने आए थी. वहीं पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 31.9% तक पहुंच गया था. जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हुई है.
एम्स ने जारी की एडवाइजरी
एम्स प्रबंधन ने एडवाइजरी में कर्मचारियों को कैंटीन में इकट्ठा होने से बचने के लिए कहा है. एडवाइजरी में कहा गया है कि कार्यालय में किसी भी स्थान पर पांच या उससे अधिक व्यक्ति जमा न हों. अगर कोई कर्मचारी अस्वस्थ महसूस कर रहा है तो अपने रिपोर्टिंग अधिकारियों को तुरंत सूचित करे और कार्यस्थल में न आए. ऐसे कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन करने को कहा गया है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/qmL03U9
https://ift.tt/dnL3Wxl April 17, 2023 at 10:44PM