दिल्ली के खान मार्केट में 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

As Tech in Life
0

राजधानी दिल्ली (Delhi) के खान मार्केट (Khan Market) में 20 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना रविवार रात 8 बजे हुई. जानकारी के अनुसार आकाश नामक युवक को एक शख्स ने चाकू मार दी. पुलिस आकाश को घायल अवस्था में अस्पताल ले कर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. 

गौरतलब है कि हाल ही में दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में तीन लोगों ने 18 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी.  पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया था कि पीड़ित को पीसीआर वैन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. अधिकारी ने बताया था कि युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई थी. पुलिस ने बताया था कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7012Dob
https://ift.tt/NmkUajZ April 16, 2023 at 10:52PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top