राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते दिन की तुलना में रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ रही है, जिसने प्रशासन के साथ आम लोगों की चिंता को भी बढ़ा दिया है. दिल्ली में रविवार को बीते 24 घंटे में 1634 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले यहां पर 1396 नए मामले सामने आए थे. इसके साथ ही आज कोविड के कारण तीन मरीजों की मौत भी हो गई. हालांकि इसमें से एक मरीज की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना नहीं है, जबकि एक अन्य की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है.
दिल्ली में कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद एक अच्छी बात संक्रमण दर में कमी है. हालांकि अभी भी यह बहुत ज्यादा है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 29.68 फीसदी दर्ज की गई है. एक दिन पहले दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण को लेकर पॉजिटिविटी रेट 31.9 फीसदी दर्ज की गई थी.
देश की राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 5297 हो गई है. वहीं एक दिन पहले दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 4,631 थी.
बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना को लेकर 5505 टेस्ट किए गए हैं.
इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,093 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 6,248 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.
ये भी पढ़ें :
* कोरोना के बढ़ते मालों के बीच पहचानें XBB 1.16 के लक्षण, बचाव के साथ रखें इन बातों का ध्यान
* "अब कोरोना की कोई लहर नहीं आएगी, बढ़ते मामलों से डरने की ज़रूरत नहीं..." : NDTV से बोले स्वास्थ्य विशेषज्ञ
* "बिना पूरी जानकारी के..": WHO ने चीन के पास अधिक कोरोना ऑरिजिन संबंधित डेटा होने की कही बात
from NDTV India - Latest https://ift.tt/Ws5oveG
https://ift.tt/NmkUajZ April 16, 2023 at 11:09PM