‘डीएमके फाइल्स’को लेकर विवाद, स्टालिन की पार्टी ने अन्नामलाई को भेजा 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस

As Tech in Life
0

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई को कानूनी नोटिस भेजकर हर्जाने के तौर पर 500 करोड़ रुपये की मांग की. नोटिस में आरोपों को लेकर माफी मांगने की भी मांग की गई है.
अन्नामलाई ने द्रमुक और इसके अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. द्रमुक के संगठन सचिव आर.एस. भारती की ओर से जारी 10 पन्नों के नोटिस में कहा गया है कि ‘डीएमके फाइल्स' में लगाए गए अन्नामलाई के आरोपों में स्टालिन और पार्टी के अन्य नेताओं को निशाना बनाया गया है, जो ‘‘झूठे, निराधार, मानहानिकारक, काल्पनिक और निंदनीय'' हैं.

स्टालिन के खिलाफ अन्नामलाई के ‘‘200 करोड़ रुपये''के भ्रष्टाचार के आरोप का उल्लेख करते हुए नोटिस में कहा गया, ‘‘द्रमुक अध्यक्ष को अपने 56 साल के सार्वजनिक जीवन के दौरान भ्रष्टाचार के रूप में एक पैसा भी नहीं मिला है.'' स्टालिन की ओर से अन्नामलाई से बिना शर्त, सार्वजनिक माफी की मांग करने के अलावा नोटिस में आरोपों वाले ‘‘अपमानजनक'' वीडियो को सोशल मीडिया और वेबसाइट से हटाने को कहा गया है.

नोटिस में भाजपा नेता से उसके मुवक्किल (भारती) को 500 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की मांग की गई है, जिसे वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष को देना चाहते हैं. इसमें कहा गया कि नोटिस प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर मांगें पूरी नहीं करने की सूरत में कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tnMjp1f
https://ift.tt/NmkUajZ April 16, 2023 at 11:45PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top