खार्तूम में हिंसा : सूडान में भारतीय दूतावास की भारतीयों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह

As Tech in Life
0

सूडान की राजधानी खार्तूम में जारी व्यापक हिंसा के बीच वहां भारतीय दूतावास ने सोमवार को जारी अपने ताजा परामर्श में भारतीयों से अपने घरों से बाहर नहीं निकलने एवं शांत रहने को कहा है. रविवार को दूतावास ने कहा था कि खार्तूम में गोली लगने से घायल एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. खार्तूम में हिंसा शुरू होने के बाद जारी अपने दूसरे परामर्श में भारतीय मिशन ने कहा, ‘‘ ताजा जानकारी के आधार पर दूसरे दिन भी लड़ाई में कमी नहीं आई है. हम भारतीयों से आग्रह करते हैं कि वे जहां हैं, वहीं पर रहें और बाहर नहीं निकलें.''

इससे पहले रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय नागरिक की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि खार्तूम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और भारत उस देश के घटनाक्रम पर नजर रखेगा. 

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वह भारतीय नागरिक की मौत से ‘बहुत दुखी' हैं. 

उन्होंने ट्वीट किया, “दूतावास परिवार को पूरी सहायता देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है.”

शनिवार को सूडान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और घरों में रहने की सलाह दी. 

दूतावास ने ट्वीट कर भारतीयों से शांत रहने और अद्यतन जानकारी का इंतजार करने का भी आग्रह किया था. 

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया था, ‘‘सभी भारतीयों के लिए सूचना। कथित गोलीबारी और झड़पों के मद्देनजर, सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने और तत्काल प्रभाव से घर के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है. कृपया शांत रहें और अद्यतन जानकारी की प्रतीक्षा करें.''

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सूडान में करीब 4000 भारतीय रहते हैं जिसमें से 1200 कुछ दशक पहले वहीं बस गए. 

सूडानी सेना ने अक्टूबर 2021 में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और तब से वह एक संप्रभु परिषद के माध्यम से देश चला रही है. 

सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना तथा एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा और पिछले दो दिन में इस संघर्ष में 97 आम लोगों की मौत हुई है. 

ये भी पढ़ें :

* सूडान में काम कर रहे भारतीय की मौत, सैन्य झड़पों के बीच लगी गोली
* सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष, भारतीयों को मिली घर के अंदर रहने की सलाह
* UN मिशन में भारत ने की महिला शांतिसैनिकों की अपनी सबसे बड़ी एकल यूनिट की तैनाती



from NDTV India - Latest https://ift.tt/MJTzDcN
https://ift.tt/dnL3Wxl April 18, 2023 at 12:11AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top