Viral Video: कूल बनने के चक्कर में हो गया खेला, बाइक पर स्टाइल मारते हुए बैठ रही थी लड़की, तभी...

As Tech in Life
0

Motor Bike Viral Stunt: बदलते समय में युवाओं पर स्टंटबाजी (stunt) का एक अलग ही 'भूत' सवार है. आज के समय ज्यादातर युवाओं को एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज और अजीबोगरीब स्टंट (viral stunt) करते देखा जा रहा है. कई बार ये स्टंटबाजी (stunt viral video) उनके साथ-साथ दूसरों पर भी भारी पड़ती नजर आती है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिसमें लड़के तो लड़के, लड़कियां भी अतरंगी स्टंट करती नजर आती हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक लड़की (girl stunt video) कूल बनने के चक्कर में हंसी की पात्र बनती दिखाई पड़ रही है. 

यहां देखें वीडियो

हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की बड़ी ही स्टाइल से बाइक पर बैठने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ जो होता है, उसे देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में लड़की बड़ी स्टाइल से मोटरसाइकिल पर बैठने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन तभी बाइक पर बैठने की बजाए वह जमीन पर चारों खाने चित्त हो जाती है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platform) ट्विटर पर इस वीडियो को @TheBest_Viral नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. इसी साल 17 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 104.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि आठ सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. महज 10 सेकंड के इस वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बेचारी लड़की... पैर ही अटक गया.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यूट बनने की कोशिश कर रही थी लेकिन.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ज्यादा ही स्मार्ट बन रही थीं दीदी.'

'किसी का भाई किसी की जान' के सितारे फिल्म के प्रचार में कर रहे दिन-रात एक



from NDTV India - Latest https://ift.tt/sAEidxD
https://ift.tt/dnL3Wxl April 18, 2023 at 01:14AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top