पी8आई विमान का परिचालन करने वाली तमिलनाडु के अरक्कोणम स्थित आईएनएएस 312 स्क्वाड्रन ने अभियान संचालन के 40,000 घंटे पूरे करने के साथ ही विविध नौसैन्य अभियानों का एक दशक पूरा कर लिया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पहला पी8आई 15 मई, 2013 को आईएनएस रजाली में उतरा था, जिसमें कैप्टन एच एस झज्ज पहले कमांडिंग ऑफिसर थे. नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आईएनएएस 312, जिसे 'अल्बाट्रॉस' के नाम से जाना जाता है, सभी नौसैन्य अभियानों में सबसे आगे रही है.
पी8आई ने पिछले 10 वर्षों में सभी तीन आयामों- वायु, सतह और उप-सतह में अभियानों का नेतृत्व किया है. स्क्वाड्रन हिंद महासागर क्षेत्र में कार्रवाई करने वाली पहली कमान होने के नाते शानदार सेवा प्रदान करती रही है, और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करती रही है.'' नौसेना ने विमान की तस्वीरें भी ट्वीट कीं. अधिकारी ने कहा, 'विमान के विविध नौसैन्य अभियानों का एक दशक पूरा करने के साथ ही आईएनएएस 312 स्क्वाड्रन ने पी8आई का संचालन करते हुए 40,000 घंटे पूरे कर लिए हैं.' आईएनएस रजाली एक भारतीय नौसैन्य हवाई स्टेशन है जो अरक्कोणम में स्थित है.
ये भी पढ़ें-
- डीके शिवकुमार को मनाने के लिए कांग्रेस ने दिए 2 ऑफर, किसी पर भी नहीं हुए राज़ी
- PM मोदी ने 9 साल में मजबूत विदेश नीति से लिखी नए भारत की इबारत
- 2024 से पहले मुस्लिम वोटरों का भरोसा जीतने में जुटी BJP, अल्पसंख्यक मोर्चा को दी जिम्मेदारी
from NDTV India - Latest https://ift.tt/RTpLfdK
https://ift.tt/sfkproT May 18, 2023 at 01:29AM