IT हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना पर कैबिनेट के फैसले से क्षेत्र में बहुत बदलाव आएगा : मोदी

As Tech in Life
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि मंत्रिमंडल द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना- 2.0 को स्‍वीकृति दिए जाने से क्षेत्र में बहुत बदलाव आएगा. प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज 17,000 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर के उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन योजना 2.0 को मंजूरी दे दी. सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर की पीएलआई योजना 2.0 के अंतर्गत लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पीसी, सर्वर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर डिवाइस आते हैं. इस योजना का बजटीय परिव्यय 17,000 करोड़ रुपये है, जबकि इस योजना की छह साल की अवधि में इसका अनुमानित वृद्धिशील उत्पादन 3.35 लाख करोड़ रुपये है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना-2.0 पर मंत्रिमंडल की मंजूरी से इस क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा. इस योजना से रोजगार बढ़ेगा, नवोन्मेष की हमारी पारिस्थितिकी मजबूत होगी और बेहतर निवेश होगा.''

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/fgPtapI
https://ift.tt/sfkproT May 18, 2023 at 04:50AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top