"त्रुटिपूर्ण", धार्मिक स्वतंत्रता पर भारत की आलोचना करने वाली अमेरिकी रिपोर्ट को केंद्र सरकार ने किया खारिज

As Tech in Life
0

भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता के विषय पर अमेरिकी विदेश विभाग की उस रिपोर्ट को मंगलवार को ''पक्षपातपूर्ण'' करार देते हुए खारिज किया जिसमें अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों को लेकर भारत की आलोचना की गई थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट ‘‘गलत सूचना और त्रुटिपूर्ण समझ'' पर आधारित होती हैं. अमेरिकी विदेश विभाग की इस वार्षिक रिपोर्ट में भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों को सूचीबद्ध किया गया और ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी विदेश विभाग की 2022 की रिपोर्ट जारी होने से अवगत हैं. अफसोस की बात है कि इस तरह की रिपोर्ट अब भी गलत सूचनाओं और गलत समझ पर आधारित हैं.''
 

ये भी पढ़ें-

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/6m2OaNI
https://ift.tt/pz1hmUV May 17, 2023 at 01:44AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top