CBI ने स्वतंत्र पत्रकार और नौसेना के पूर्व कमांडर को जासूसी मामले में किया गिरफ्तार

As Tech in Life
0

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी और नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक को कथित तौर पर रक्षा मामलों से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं को गैरकानूनी रूप से एकत्रित करने और उन्हें विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रघुवंशी और पाठक को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया.

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ से जांच अपने हाथ में ली थी, जो पिछले साल सितंबर से रघुवंशी का पता लगाने की कोशिश कर रही थी, जब उसे सूचना मिली थी कि कुछ भारतीय पत्रकार वैसी सूचनाएं जुटाने के बाद विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा कर रहे हैं, जिनसे मित्र देशों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं.

रघुवंशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को जयपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रघुवंशी और उसके करीबी लोगों से जुड़े 12 स्थानों पर छापेमारी की थी. प्राथमिकी के मुताबिक, ‘‘विशेष प्रकोष्ठ द्वारा प्राप्त जानकारी से पता चला कि एक पत्रकार अवैध रूप से सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद और हमारे मित्र देशों के साथ भारत की रणनीतिक और राजनयिक वार्ता से संबंधित संवेदनशील विवरण एकत्र कर रहा था, जिससे इन देशों के साथ भारत के संबंध प्रभावित हो सकते हैं.''

विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, रघुवंशी ने कथित तौर पर इस तरह की जानकारियां हासिल कीं और इन्हें विदेशों की खुफिया एजेंसियों को उपलब्ध कराया. रक्षा एवं रणनीतिक मामलों के एक अमेरिकी पोर्टल की वेबसाइट पर रघुवंशी का नाम उसके भारतीय संवाददाता के तौर पर सूचीबद्ध है.

सीबीआई ने रघुवंशी तथा नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 (जासूसी) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान कई संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गए और उन्हें विधिक जांच के लिये भेजा गया है.

ये भी पढ़ें:-

अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जमानत 8 जून तक बढ़ाई

मुझे 10 साल जेल में रखने की योजना बना रही पाकिस्तान की सेना : इमरान खान

इमरान खान को "रियायतों" पर मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ पाकिस्तान की संसद ने उठाया कदम



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Te8dwsU
https://ift.tt/sfkproT May 17, 2023 at 11:35PM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top