मालदीव के जलक्षेत्र से बचाए गए दस मछुआरों को विशाखापत्तनम लाया भारतीय तटरक्षक बल

As Tech in Life
0

मालदीव के जलक्षेत्र से बचाए गए दस भारतीय मछुआरों को 06 मई 2023 को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा सुरक्षित विशाखापत्तनम लाया गया है. ये मछुआरे 16 अप्रैल 2023 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी के पास थेंगापट्टनम से समुद्र में गए थे. हालांकि, उनकी नाव के इंजन में खराबी आ गई और वे 05 दिनों तक बिना किसी मदद के बहते हुए मालदीव क्षेत्र में चले गए.

इन मछुआरों को 26 अप्रैल 2023 को भारतीय तटरक्षक एमआरसीसी के सहयोग से मालदीव खोज और बचाव क्षेत्र से एमवी फ्यूरियस द्वारा बचाया गया था. तटरक्षक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) में प्राप्त सूचना के आधार पर आईसीजीएस विग्रह को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल बे के पास पारगमन (ट्रांजिट) करने वाले व्यापारी पोत से बचाए गए इन मछुआरों को निकालने के लिए भेजा गया था.

दस मछुआरों में से आठ केरल के विझिंजम के रहने वाले हैं, जबकि दो तमिलनाडु के कन्याकुमारी के रहने वाले हैं. बचाए गए सभी दस मछुआरों की तटरक्षक पोत पर प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई और सभी स्वस्थ अवस्था में पाए गए.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/aymUDQg
https://ift.tt/iLPMn7l May 07, 2023 at 01:31AM
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top