मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिला चिकित्सालय के दरवाजे के बाहर एक प्रसूता ने बिना किसी डॉक्टर की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया. महिला शिवपुरी जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर खतौरा पंचायत की रहने वाली है. उनके पति अरुण परिहार ने कहा कि उसकी पत्नी वालाबाई को आज सुबह से ही प्रसव पीड़ा हो रही थी. मैंने जननी एक्सप्रेस को बुलाया, लेकिन वो देरी से पहुंची, अस्पताल के दरवाजे पर भी ना स्ट्रेचर मिला, ना वॉर्ड ब्वॉय. जिसके बाद दर्द से तड़पते हुए वालाबाई ने बच्ची को जन्म दे दिया,
अरुण परिहार ने कहा कि कई लोग वहां खड़े थे, वीडियो भी बनाए. बाद में जब भीड़ बढ़ गई, तब अस्पताल कर्मियों ने मेरी पत्नी और नवजात बच्ची को स्ट्रेचर पर लेकर के अस्पताल में भर्ती कराया, गनीमत है कि नवजात बच्ची और प्रसूता फिलहाल सुरक्षित हैं. वीडियो में अस्पताल परिसर में डॉक्टर और नर्सें घूमते देखे जा सकते हैं, लेकिन किसी ने गर्भवती महिला की मदद नहीं की. पति का आरोप है कि अस्पताल स्टॉफ की लापरवाही से यह हुआ है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/Nj5cRkr
https://ift.tt/iLPMn7l May 07, 2023 at 01:55AM